अहमदाबाद/राजकोट: गुजरात के राजकोट में महानगरपालिका की तरफ से बुलडोजर एक्शन जारी है। राजकोट महानगर पालिका (RMC) ने रविवार को 1500 के करीब अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की शुरू की थी। ताजा अपडेट के अनुसार अभी तक करीब 1500 स्ट्रक्चर (घरों) को धवस्त किया जा चुका है। नगर निगम ने 1500 से अधिक घरों को ढहाने के लिए पूरे इलाके को 7 जोन में बांटा था।
राजकोट के यह कार्रवाई जंगलेश्वर इलाके में चल रही है। यह राजकोट के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। सोमवार तक 1,119 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मंगलवार को कार्रवाई के पूरा होने की संभावना है। निगम ने इस बड़े ऑपरेशन को करने के लिए नगर निगम ने 260 से ज़्यादा मशीनें लगाई हैं। जिसमें 64 से ज़्यादा जेसीबी, 7 हिताची, 90 ट्रैक्टर, 90 ब्रेकर, 50 गैस कटर, 42 डंपर शामिल है। आज बचे हुए घरों को गिराने के बाद, मलबा हटाने का काम किया जाएगा। यह मेगा ऑपरेशन जंगलेश्वर इलाके में सरकारी ज़मीनों पर पुराने दबाव को खत्म करेगा और शहर के विकास के लिए एक नया रास्ता बनाएगा।
अजी नदी के किनारे अतिक्रमण
राजकोट के जंगलेश्वर में अजी नदी के किनारे पर अवैध निर्माण हुए थे। प्रशासन ने इस इलाके को खाली करवाने के लिए पहली 1000 से परिवारों को नोटिस देकर घर खाली करवा लिए थे। कई लोगों ने अपने घर खुद ही तोड़ लिए थे। बाकी घरों को तोड़ा जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 2500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राजकोट महानगरपालिका के बड़े एक्शन से करीब 87,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त होगी। जिसे बाद में शहर के सामान्य उपयोग में लाया जाएगा। इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में भी बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ था तब चंडोला झील के आसपास बने अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस इलाके की पहचना ‘मिनी बांग्लादेश’ के तौर पर हो गई थी।

