Bihar Road Accident News : बिहार में मधेपुरा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हादसे की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चौसा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे। इस दौरान भटगामा-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर घोषई कलासन गांव के बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत झंझरी रामपुर बासा वार्ड नंबर 15 निवासी स्वर्गीय अनूप शर्मा के पुत्र बमबम कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मृतक के भाई सुमित शर्मा के रूप की गई है। 

श्राद्ध निमंत्रण बांटकर लौट रहे थे दोनों भाई

सूत्रों ने बताया कि दोनों भाई अपने पिता स्वर्गीय अनूप शर्मा के श्राद्ध कार्यक्रम से संबंधित निमंत्रण पत्र बांटकर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। घायल समित कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेजा गया है। शव क पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version