पणजी: गोवा थार एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने दिल्ली के एक 19 साल के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नार्थ गोवा में सोमवार को हुई इस घटना में भोपाल के रहने वाले एक 65 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक्सीडेंट के बाद थार गाड़ी के ड्राइवर ने सीट बदल ली। उन्होंने दावा किया कि गाड़ी एक महिला चला रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के हौज खास का रहने वाला है युवक

एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली के हौज खास के रहने वाले अपूर्व गोयल किराए की थार गाड़ी चला रहे थे। आरोप है कि युवक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे इंसानी जान को खतरा हो गया। पुलिस ने बताया कि थार गाड़ी की टक्कर से हुंडई i20 में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित की पहचान भोपाल के रहने वाले भगत राम शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार दो और लोगों को मामूली चोटें आईं है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई i20 का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

गाड़ी में तीन युवतियां और एक युवक सवार थे

चश्मदीदों ने बताया कि लाल रंग की रेंटल थार में तीन युवतियां और एक युवक सवार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार थार एक्सीडेंट के समय उल्टी दिशा से आ रही थी। वहीं, कुछ लोकल लोगों ने दावा किया कि एक्सीडेंट के समय एक युवती थार चला रही थी और एक्सीडेंट के बाद युवक पुलिस एक्शन से उसे बचाने की कोशिश में ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ गया। हालांकि, पुलिस ने अब इन आरोपों को खारिज कर दिया है और एफआईआर में युवक का नाम ड्राइवर के तौर पर लिया है।

घटना का वीडियो आया सामने

एक्सीडेंट के तुरंत बाद रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक गाड़ी से बाहर निकलता है और अपने माता-पिता को फोन करके घटना के बारे में बताता है। वहीं, गाड़ी के अंदर तीन युवतियां बैठी हुई दिख रही हैं। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि युवक गाड़ी भगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लोकल लोगों ने उसे रोक लिया और युवक कहता है कि वह बस गाड़ी को सड़क किनारे कर रहा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version