रायपुर। साहू समाज का अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ समाज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए अभियान चलाएगा। इसमें चपरासी से लेकर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी लेकर सभी वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेशभर में साहू अधिकारी-कर्मचारियों को समाज से जोडऩे की हर संभव कोशिश की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े समाज का सदस्य होना हम सबके लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ में संख्याबल के आधार पर हम एक सशक्त एवं जुझारू संगठन हैं। इसलिए हमारे समाज से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जोड़कर हम समाज का एक सशक्त संगठन खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक दमदार प्रतिनिधि मंडल बनाने पर भी बल दिया। प्रकोष्ठ के संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू ने कहा कि हम निरंहत बिना थके प्रयास करते रहें तो आशानुरुप सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने परिक्षेत्र, तहसील और जिला स्तर पर भी समाज से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को जोडऩे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवारी के इंजीनियर होने के कारण उनकी दूरदर्शिता तथा स्वप्नदर्शी के कारण संगठन को सशक्त नेतृत्व मिला है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, एवं जिला संयोजकों में जयंत साहू, नरेश कुमार साहू, टीआर साहू, अजय चौधरी, भीखूराम साहू, नूतन साहू, सतानंद साहू, नरेश कुमार साहू, मनहरण लाल साव, छन्नूलाल साहू, परदेशीराम साहू, छोटेलाल साहू, राघवेन्द्र साहू, धनेश्वर साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version