पटना, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर में बुधवार (25 फरवरी) देर रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला. अपराधियों ने प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं उनके भाई आकाश पर भी फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरा मामला एक मामूली विवाद को लेकर शुरू हुआ, जिस पर फायरिंग की घटना हुई है.

एक भाई के कनपटी पर तो, दूसरे को पीछे से मारी गोली

घटना में प्याज कारोबारी सोनू को कनपटी पर गोली लगी है, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसके भाई आकाश को पीछे की ओर गोली लगी. बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसमें से एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी  है. अपराधियों ने दोनों भाइयों पर चार से पांच राउंड फायरिंग की है.

जानकारी मिलती ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा CCTV फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं. जिससे आरोपियों की पहचान कर ली गई है. अब उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है. वहीं पुलिस ने तीन खोखा भी घटनास्थल से बरामद किए हैं.

अपराधिक घटनाएं घटने पर लोगों ने लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना ने कहा कि सुल्तानगंज थानांतर्गत मुसल्लहपुर हाट में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के क्रम में फायरिंग की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 2 व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए, वहीं उनमें से 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान भी कर ली गई है, तथा सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. वहीं एक के बाद एक बड़ी अपराधिक घटनाएं घटने पर लोगों नेलॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version