हैदराबाद : यूट्यूबर कोमाली ने आत्महत्या कर ली। कोमाली का एक दूसरे यूट्यूबर अखिल रेड्डी से अफेयर था। लगभग एक साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था लेकिन कोमाली खुद को अखिल से अलग नहीं कर पा रही थी। कोमाली ने अखिल से मिलने बुलाया। घर के दरवाजे पर दोनों की बात हुई लेकिन अखिल ने पैचअप करने से इनकार कर दिया। अखिल से जाते ही कोमाली ने कुवैत में अपनी मां को एक मेसेज भेजा और सुइसाइड कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विशाखापत्तनम की रहने वाली 21 वर्षीय कोमाली मणिकोंडा की चित्रपुरी कॉलोनी में अपने चाचा के घर पर रहता था। उसने यहीं पर फांसी लगा ली। कोमाली मल्लारेड्डी विश्वविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी और यूट्यूब वीडियो बनाती थी।

तीन साल पहले अखिल से मिली, एक साल पहले ब्रेकअप

रायदुर्गम पुलिस स्टेशन पुलिस ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर अखिल रेड्डी से कोमाली की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। अखिल विशाखापत्तनम का रहने वाला है। कुछ मतभेदों के कारण उनका ब्रेकअप एक साल पहले हुआ था। ब्रेकअप के बाद वह गंभीर भावनात्मक तनाव में थी और उसने छह महीने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।


तिरुमला की पदयात्रा कर चर्चा में आई थी कोमाली

कोमाली ने जीवनशैली, दैनिक व्लॉग और निजी अनुभवों पर यूट्यूब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई थी। उसकी तिरुमला पदयात्रा का हालिया वीडियो वायरल हुआ था। कोमाली ने अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए पहाड़ी मंदिर तक पदयात्रा की थी। यह उसका यूट्यूब पर आखिरी पोस्ट था।

कोमाली के परिवार की शिकायत पर रायदुर्गम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच के तहत परिवार के सदस्यों, अखिल और अन्य दोस्तों से पूछताछ कर रही है।


बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी कोमाली

पुलिस ने बताया कि बानू कोमाली विशाखापत्तनम के गजुवाका की निवासी थी और मैसमगुडा के एक निजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। पिछले 11 महीनों से वह मणिकोंडा के एलआईजी चित्रपुरी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि कोमाली ने 23 फरवरी को सुबह 1:34 बजे अपनी मां बी सत्य वरलक्ष्मी को एक संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, ‘मम्मी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। जाग्रथा। थम्मुदिनी बागा चुसुको (छोटे भाई का ख्याल रखना)।’

कुवैत में काम करती हैं कोमाली की मां

कोमाली की मां कुवैत में बेबीसिटर हैं। उन्होंने मेसेज पढ़ते ही कोमाली को बार-बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने कोमाली की दोस्त मानसा से संपर्क किया और उससे कोमाली का हालचाल जानने को कहा। मानसा दोपहर करीब 3 बजे अपार्टमेंट में गई और उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को फोन किया।


पंखे से लटक रहा था शव

रायदुर्गम इंस्पेक्टर सी. वेंकन्ना ने बताया कि हमारी टीम ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और उसे छत के पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में वरलक्ष्मी ने बताया कि कोमाली ने लगभग छह महीने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था और उस समय उसे पता चला था कि वह तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अखिल से प्यार करती थी।

कोमाली की डायरी में लिखीं दिल की बातें

जांचकर्ताओं को एक डायरी मिली जिसमें कोमाली ने अपने दिल की बात लिखी थी और तीन साल के एकतरफा प्यार का जिक्र किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आत्महत्या से एक दिन पहले भी उसने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था और अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन उसने कहा था कि उसे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उसने हाल ही में उसे मेसेज भी किया था कि वह उसे परेशान न करे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version