राजनांदगांव। फांसी के फंदे पर लटकते हुए एक किसान की लाश मिली है। राज्य के राजनांदगांव जिले का यह मामला है जहां आसरा गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने आत्महत्या के ठीक एक दिन पहले ही अपने बेटे से कर्ज का जिक्र किया था। दूसरे दिन किसान की लाश फंदे से झूलते मिली। लेकिन आत्महत्या के पीछे का कारण अब तक साफ नहीं हो सका है। मृतक किसान मूलचंद यादव जिले के डोगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आसरा में रहता था। शनिवार को कच्चे मकान के एक कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है।
