राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जरेला और बिनुआ गांव के बीच स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से अनसुनी रहने के बाद सैकड़ों महिलाएं लाठियां लेकर घरों से निकल पड़ीं और शराब के ठेके पर जमकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी. दुकान पर काम कर रहे सेल्समैनों ने भागकर अपनी जान बचाई.

काफी समय से चल रही थी मांग, नहीं हुई सुनवाई

जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं काफी समय से शराब की दुकान को गांव से हटाने के लिए प्रयास कर रही थीं. महिलाओं का कहना था कि इस दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है. लेकिन जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो गांव की सभी महिलाएं एकजुट होकर लाठियां लेकर शराब के ठेके पर पहुंच गईं.

दुकान को लगाई आग, 15 लाख का नुकसान

महिलाओं ने शराब की दुकान के अंदर रखी सभी बोतलें फोड़ दीं और फिर दुकान में आग लगा दी. इस घटना में शराब ठेका संचालक को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. सेल्समैन बनवारीलाल ने बताया कि जरेला गांव की महिलाएं भारी तादाद में लाठियों के साथ ठेके पर आईं और तोड़फोड़ शुरू कर दी. उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं हुईं और बाद में दुकान को आग लगा दी.

पुलिस पहुंची, दमकल से बुझाई आग

सूचना मिलते ही रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया. थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि शराब के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी, मौके पर टीम भेजी गई. शिकायत आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version