नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (एचपीवी) वैक्‍सीनेशन कैंपेन लॉन्‍च कर दिया है, जो करोड़ों लड़कियों के लिए वरदान साबित हो सकती है. राजस्थान दौरे के दौरान पीएम मोदी अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. उधर, पीएम मोदी गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर असेंबली संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

कई नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन

एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे’ का मतलब एक ऐसा राजमार्ग है, जहां प्रवेश-निकास नियंत्रित हो और जिसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित किया गया 

बांदीकुई से जयपुर तक 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

अमृतसर-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर के पैकेज 7 खंड में 6-लेन (एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे)

दिल्ली-वडोदरा ‘एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ के पैकेज 14 खंड में 8-लेन कैरिजवे

एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे’ का मतलब एक ऐसा राजमार्ग है, जहां प्रवेश-निकास नियंत्रित हो और जिसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित किया गया हो.

एचपीवी वैक्‍सीनेशन कैंपेन

प्रिवेंटिव हेल्‍थ को मजबूत करने और महिलाओं के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पीए मोदी 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण के वास्ते राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर संबंधी रुग्णता के प्रमुख कारणों में से एक है और यह देशभर में लड़कियों और महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

21,800 से अधिक युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी सभी के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री नोनेरा प्रमुख पेयजल परियोजना के चार पैकेज और परवान अकावाद प्रमुख पेयजल परियोजना के पांच पैकेज की आधारशिला रखेंगे. इसके अनुसार, राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने और उत्पादन केंद्रों से निर्बाध पारेषण सुनिश्चित करने के लिए, प्रधानमंत्री राजस्थान के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों (आरईजेड) से बिजली निकासी के वास्ते ट्रांसमि‍शन प्रणालियों का उद्घाटन करेंगे. वह पांच 220 केवी ग्रिड सबस्टेशन और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन के साथ-साथ संबंधित ट्रांसमि‍शन लाइनों की आधारशिला भी रखेंगे.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और युवा सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, राजस्थान में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 21,800 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version