Stock Market Holidays in March 2026: भारतीय शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहता है ये बात तो सभी को पता है. अब निवेशक इस बात को लेकर कंफ्यूज हो रहे होंगे कि कल से शुरू हो रहे मार्च के महीने में शेयर बाजार किस-किस दिन बंद रहने वाला है.

आपको बता दें कि मार्च 2026 में स्टॉक मार्केट पूरे 12 दिनों के लिए बंद रहेगा. इसकी खबर शेयर बाजार निवेश से जुड़े हर इंसान को होनी चाहिए. इस पूरे महीने में वीकेंड की छुट्टियों के अलावा तीन ट्रेडिंग हॉलिडे भी है. यानी कि कुल मिलाकर महीने के 40 परसेंट समय तक स्टॉक मार्केट में कोई एक्टिविटी नहीं होगी. 

मार्च के महीने में 3 ट्रेडिंग हॉलिडे

साल 2026 के मार्च के महीने में चार शनिवार और पांच रविवार है. इस तरह नौ दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इन नौ दिनों की छुट्टियों के अलावा भी मार्च में तीन बड़े त्योहार है, जिसके चलते मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दौरान इक्विटी से लेकर कमोडिटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट सारे के सारे सेगमेंट्स बंद रहेंगे आइए जानते हैं ये ट्रेडिंग हॉलिडे कौन-कौन से हैं:-

  • 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी, जो भारत के बड़े त्योहारों में से एक है.
  •  26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी होगी. 
  •  31 मार्च को श्री महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी. 

इस तरह से बाजार  12 दिनों के लिए बंद रहेगा. अमूमन भारतीय शेयर बाजार में इतने दिनों की छुट्टियां नहीं होती हैं. 

होलिका दहन के दिन बंद या खुला रहेगा बाजार? 

मंगलवार, 3 मार्च 2026 को होली के दिन मार्केट में छुट्टी रहेगी. यह छुट्टी होलिका दहन के साथ ही है. 4 मार्च को स्टॉक मार्केट खुला रहेगा, जब देश के ज्यादातर हिस्सों में रंग खेले जा रहे होंगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 4 मार्च को नॉर्मल ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी. मार्केट हमेशा की तरह सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहेगा. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version