मुंबई : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई आगामी असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। गौरव गोगोई वर्तमान में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगभग 40 उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया। विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की उम्मीद है।

लोकसभा सांसद हैं गौरव गोगोई

गौरव गोगोई वर्तमान में असम की प्रतिष्ठित जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2023 के आम चुनावों में, गोगोई – जो असम कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने टोपोन कुमार गोगोई को हराया था। गौरव को 7,51,771 वोट मिले, जबकि टोपोन को 6,07,378 वोट मिले, जिससे उन्होंने 1,44,393 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। एक सांसद के रूप में, गोगोई अगस्त 2023 में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद सुर्खियों में आए।

बीजेपी के खिलाफ लाए थे अविश्वास प्रस्ताव

हालांकि गौरव सदन के अंदर और बाहर हमेशा भाजपा सरकार के मुखर विरोधी रहे हैं, लेकिन पिछले साल अगस्त में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद वे सुर्खियों में आ गए। उनका भाषण तुरंत लोकप्रिय हो गया, खासकर युवाओं के बीच। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले गोगोई कई सदन समितियों के सदस्य रह चुके हैं, जैसे कि रेल संबंधी स्थायी समिति, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सलाहकार समिति और लोकसभा सदस्यों के साथ प्रोटोकॉल उल्लंघन और सरकारी अधिकारियों के अपमानजनक व्यवहार से संबंधित समिति।

हिमंब बिस्व सरमा बनाम गौरव गोगोई

असम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा लगातार गौरव गोगोई को निशाना बना रहे हैं। गौरव गोगोई के खिलाफ एसआईटी जांच भी गृह मंत्रालय को भेजी गई है। गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पर पाकिस्तानी एंजेट्स के साथ संबंध का आरोप है।

इस बीच, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि वे रायजोर दल के साथ संभावित गठबंधन के पक्ष में हैं और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के साथ बातचीत जारी है।

रायजोर दल के साथ कांग्रेस की बातचीत पूरी

रायजोर दल के साथ संभावित गठबंधन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि यह सच है कि कुछ पार्टियों के साथ बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और केवल जनता के लिए औपचारिक घोषणाएं बाकी हैं। जबकि कई पार्टियों के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है, रायजोर दल के साथ बातचीत अभी अधूरी है।

असम कांग्रेस से मांगी गई थी रिपोर्ट

असम कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन के संबंध में राज्य इकाई से कुछ विवरण मांगे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व आने वाले दिनों में मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करेगा। अन्य पक्षों के साथ हुई चर्चाओं की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि रायजोर दल के साथ बातचीत की अधूरी स्थिति की जानकारी पहले ही उच्च कमान को दे दी गई है।

चुनाव आयोग ने असम में की समीक्षा

असम में 2026 के पहले छह महीनों में चुनाव होने हैं। 17 फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ गुवाहाटी में आगामी असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक विस्तृत और व्यापक समीक्षा बैठक की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय समीक्षा दौरे के पहले दिन, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और राज्य में चुनाव संचालन के संबंध में उनके सुझाव मांगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version