उत्तर प्रदेश –औरैया  जिले में 6 फेरे हो चुके थे. शादी बस होने ही वाली थी. लेकिन तभी अचानक दुल्हन बिफर गई. आसपास रखा सामान फेंकने लगी. इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया. लड़के वालों का कहना था कि लड़की का दिमाग खराब है. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा. पुलिस ने फिर समझा-बुझाकर दोनों की शादी कराई.

ये मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है, जहां दिबियापुर कस्बे में एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान फेरे के समय विवाद हो गया. 6 फेरे होने के बाद दुल्हन ने उल्टे फेरे होने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया और आसपास रखा सामान फेंक दिया. यह देख दूल्हे ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि लड़की का दिमाग खराब है. विवाद शुरू होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. काफी समझाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में आखिरी सातवां फेरा किया गया.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत 11 दिसंबर को पंकज और ईशा की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए. 27 फरवरी को दोनों की शादी का रिसेप्शन था. शादी में जयमाला का कार्यक्रम हुआ और फिर शनिवार सुबह फेरे हुए. जब छठा फेरा हुआ तो दुल्हन बिफर गई और बोली कि फेरे उल्टे कराए जा रहे है. यह कहकर उसने विवाद खड़ा कर दिया और सामान फेंक दिया.

दुल्हन के बिफरने के बाद दूल्हे ने गुस्से में आकर शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे ने कहा कि लड़की दिमागी रूप से ठीक नहीं है इसलिए वह शादी नहीं करेगी. इसके बाद दोनों के रिश्तेदार एक-दूसरे को समझाने लगे.

रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझा. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने आकर समझाया और तब जाकर करीब 9 बजे पुलिस की मौजूदगी में 7वां फेरा हुआ. इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version