साउथ इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में उदयपुर में धूमधाम से शादी रचा ली। 26 फरवरी 2026 को तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ संपन्न इस निजी समारोह ने फैंस का दिल जीत लिया। अब नवविवाहित जोड़े ने हैदराबाद में होने वाले भव्य रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजा है, जो उनकी महत्वाकांक्षा और सम्मान को दर्शाता है।

विजय और रश्मिका की यह मुलाकात दिल्ली में हुई, जहां दोनों ने पीएम मोदी को शादी रिसेप्शन का औपचारिक न्योता दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें जीवन के नए अध्याय की शुभकामनाएं दीं और उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इसके अलावा, कपल ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने परंपरागत अंदाज में एक चांदी का गणेश जी का प्रतिमा भी भेंट की, जो उनके संस्कार और विनम्रता को दर्शाता है।
रश्मिका और विजय की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों गृहमंत्री अमित शाह अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए न्यौता देते दिखाई दे रहे हैं।पार्टी में फिल्म जगत, खेल और राजनीति से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।