रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने रायपुर राज के समस्त पदाधिकारी कार्यकरणी सदस्य, समस्त स्वजाति गणों अपील की है कि जल्द से जल्द अपने-अपने वार्ड के स्वजातियों की अनिवार्य रसीद बुक और मतदाता सूची को तैयार कर जमा कराने की कृपा करेंगे। आने वाले 11 दिन शुक्रवार को दोपहर 1.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक ग्राम-दरबा में आकर जमा कर सकते है। राज अधिवेशन 10 जनवरी 2021 को होना तय है, जिसकी तैयारी हेतु आवश्यक बैठक ग्राम-दरबा में रखी गयी है। श्रीमती वर्मा ने रायपुर राज के समस्त स्वजातियों से अनुरोध है कि वे अपना अमूल्य समय निकालकर जरूर पहुंचे। नर्मदा वर्मा ने यह भी बताया कि यदि किसी कारण वश जिस किसी स्वजातियों की रसीद नही कटी और मतदाता सूची में नाम नही आया तो इसमें राजप्रधान की जिम्मेदारी नही होगी। दिनांक 12 दिसंबर शनिवार को कुर्मी भवन तात्यापारा रायपुर में 1.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक जमा करा सकते है। उन्होंने बताया कि अब की बार चुनाव में सरलीकरण करते हुए हर वार्ड में बूथ बनाकर चुनाव कराने की योजना बनी हुई है। जिसमे राजप्रधान और केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। इसलिए सभी स्वजातियों से पुन: निवेदन की कोई छूटे मत इसलिए जल्द से जल्द मतदाता सूची जमा करेंगे।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चुनाव: स्वजातियों की अनिवार्य रसीद बुक और मतदाता सूची 12 दिसंबर तक जमा कराएं…
Previous Articleहोटल के बाथरूम में लटकती मिली इस एक्सट्रेस की लाश
Next Article कुएं में गिरी जीप, 6 की मौत, 3 घायल
