मुंबई । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल–ईरान संघर्ष के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 300 अंकों से

सुबह 9.25 बजे के आसपास सेंसेक्स 1043 अंक गिरकर 80,244 पर और निफ्टी 309 अंक टूटकर 24,868 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। रियल्टी और मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल इंडेक्स अपेक्षाकृत बेहतर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी दबाव में रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रणनीति अपनाने और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version