रामकोट –  रामकोट के अगली धार पंचायत के तलेन नाले के पास 3 संदिग्ध दिखाई देने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार स्थानीय एक महिला ने रविवार की सुबह 3 हथियारबंद संदिग्धों को बरवरी, रिहान से सटे तलेन नाले के रास्ते जाते हुए देखा। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा और तलाशी अभियान चलाया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ तलाशी अभियान शाम 6 बजे खबर लिखे जाने तक जारी था। 3 संदिग्ध दिखाई देने के बाद बिलावर से सटे इलाकों के लोगों में दहशत का माहौल है।

वहीं पिछले वर्ष भी इसी इलाके में संदिग्ध देखे गए थे जिसके बाद संदिग्ध भारतीय सेना को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब हो गए थे और वहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक ही मांग रखी थी कि इस इलाके में पुलिस चौकी होना बहुत जरूरी है क्योंकि इस इलाके में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने बताया कि एक हफ्ते तक पिछले वर्ष सर्च ऑप्रेशन चला था लेकिन भारतीय सेना को कोई भी कामयाबी हाथ नहीं लगी।

बता दें कि आतंकियों का पहाड़ी इलाकों की तरफ जाने के लिए भीनी और उज से सटे अन्य बरसाती नाले बड़ा पुराना रूट रहे हैं। इन्हीं रास्तों से होकर आतंकवादी कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ डोडा जिले की तरफ रुख करते आए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version