रायपुर। केंद्र केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन कानून पारित कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने एवं किसानों को तबाह करने के विरोध में किसानों द्वारा भारत बंद आंदोलन में राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क की लड़ाई में भाग लिया। राजधानी रायपुर में बंद को सफल बनाने हेतु हांडी पारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन से बाइक रैली निकालकर मोमिनपारा, हांड़ीपारा, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, सदर बाजार, सिटी कोतवाली, मालवीय रोड, गोलबाजार होते हुए जयस्तंभ चौक पहुँचा। इसका नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान नेता इंजी.अशोक ताम्रकर, गोवर्धन वर्मा, अशोक कश्यप, श्यामुराम सेन, चंदप्रकाश साहू, गुलशेर अली, देवेंद्र कश्यप, सुधीर सिंह, मनोहर राउत, पातालू निषाद ने किया।

रैली में किसान विरोधी काला कानून वापस लेना होगा, समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दो, मंडियों में बारहों माह समर्थन मूल्य में खरीदी किया जावे, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के नारा से गुंजायमान हो गया। नुक्कड़ सभा को किसान नेता अशोक ताम्रकर, गोवर्धन वर्मा, अशोक कश्यप ने संबोधित किया। इसी कड़ी में महासमुंद जिला में बंद कराने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ईश्वर साहू, परसराम ध्रुव, अलख साहू, बृजबिहारी साहू ने किया। दुर्ग जिला में चेतन देवांगन, विमल ताम्रकार एवं साथियों ने मोर्चा संभाला। कवर्धा में जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, जलेश्वर राजपूत, योगेश शर्मा, जगतारन सिंह, दीक्षित वैष्णव, चेतन वर्मा, शिवप्रसाद साहू ने नेतृत्व किया। बेमेतरा जिला में अरुण परगनिहा, टी.आर. पाल, मुनई कौशिक ने नेतृत्व किया। बिलासपुर में राजेश गढेवाल, मनोज देवांगन, राजपाल टंडन ने नेतृत्व किया। कोरबा जिला में बुधराम सिंह कंवर,मसत राम हरपाल,रामसिंग कंवर,छोटू महंत आदि ने भाग लिया। रायगढ़ जिला में भुवनलाल पटेल, नीलकंठ वारे,सेवनराम चौहान,लक्ष्मी यादव, रूपलाल पटेल, संतोष महंत ने साथियों सहित भाग लिया। जशपुर जिला में सतमन साय, सर्वेश्वर पैकरा, गोपाल यादव, ललित चौहान ने नेतृत्व किया। कांकेर जिला में केशरीचंद जैन, देवाराम साहू, संतोष गजविये ने नेतृत्व किया। गरियाबंद जिला में लालाराम वर्मा, कामता सिंह,जयकुमार पटेल,योगेश शर्मा ने नेतृत्व किया। बलौदाबाजार जिला में रामकुमार वर्मा, शेष धुरंधर ने नेतृत्व किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version