Jharkhand News: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक शुभम कुमार है, जो झारखंड के धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर बिल्डिंग से फेंका
पुलिस अधीक्षक अंकित वर्मा ने बताया कि 22 और 23 फरवरी की रात को एक महिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई। 23 फरवरी की सुबह उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी। मृतका की पहले तिर्तोल थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि शुभम कुमार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे बिल्डिंग से फेंक दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार
जांच में यह भी पता चला कि महिला 22 फरवरी की रात को अपने मित्र सोमनाथ ओझा से मिलने गई थी, जहां उनके बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद सोमनाथ ने उसे मार्केट एरिया के पास छोड़ दिया। वहां उसकी मुलाकात शुभम कुमार से हुई, जो पारादीप की तरफ जा रहा था। शुभम ने उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर बिल्डिंग की चौथी मंजिल से फेंक दिया। पुलिस ने शुभम के मोबाइल से वयस्क वीडियो सामग्री भी बरामद की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version