पूरा परिवार शादी की तैयारी में था, शाम को बारात आनी थी और शादी की कोई रस्म पूरी करने के लिए जब परिजन लड़की के कमरे में गये तो वहां से वह गायब थी, पता चला कि गांव के ही एक युवक के साथ वह फरार हो गई है, इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी है। बताया जाता है कि गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाका का यह मामला है, लड़की के परिवार वाले शादी की तैयारी में लगे थे और बारात उरुवा क्षेत्र से आनी थी, लेकिन जिस दिन बारात आनी थी उसी दिन सुबह 10 बजे लड़की किसी से पड़ोसी के घर जाने की बात कहकर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। इधर पता चला कि गांव का एक युवक भी घर से गायब है, वैसे युवक के साथ लड़की के संबंध होने की चर्चा काफी दिन से थी, इसी आधार पर लड़की के पिता ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए हरपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस लड़की की खोज मे लग गयी है।
