अम्बिकापुर। शहर के बहेरापारा मणीपुर में रात शराब के नशे में धुत्त पुत्र ने फटकार लगाए जाने पर अपने पिता पारस केरकेट्टा 50 वर्ष को न सिर्फ टांगी से काट डाला बल्कि घर के समीप एक टंकी में शव फेंकते हुए आराम से बिरयानी खाकर सो गया। दिल दहला देने वाले इस वारदात के दौरान अधेड़ ने जान बचाने गुहार लगाई, मगर पड़ोसी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर मणीपुर पुलिस ने रात में ही आरोपी पुत्र प्रभात उर्फ लेदा 22 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेरापारा निवासी पिता-पुत्र पारस केरकेट्टा व प्रभात उर्फ लेदा के बीच शराब के नशे में अक्सर विवाद हुआ करता था। चूंकि पिता भी शराब पीते थे इसलिए मोहल्लेवासी उनके विवाद में कभी बीच-बचाव करने नहीं आए। घटना दिवस सोमवार की रात करीब 11 बजे पुत्र प्रभात उर्फ लेदा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जिससे पिता ने उसे शराब सेवन व देर रात आने पर फटकार लगाई। पिता द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध होकर वह बगल के अपने कमरे में चला गया और थोड़ी देर बाद टांगी लेकर निकला और अपने पिता को खींचकर घर के बाहर निकालते हुए ताबड़तोड़ वार कर दिया। महज फटकार लगाए जाने पर धुत पुत्र हैवान बन गया और पिता के गले में भी कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। घर के बाहर ही टेपनल के सामने छोटी टंकी बनी है। आरोपी ने पिता के शव को घसीट कर उसी टंकी में डाल दिया और कमरे में जाकर इतमिनान से बिरयानी खाया और सो गया।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version