होली रंगों और मस्ती का त्योहार है. लोग इस दिन अलग-अलग तरीके से जश्न मनाते हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और परेशान भी. वीडियो में एक लड़के को रंग से भरे सीमेंट मिक्सर में डालकर घुमाया जाता है. कुछ ही सेकंड में वह पूरी तरह रंग से सराबोर हो जाता है.

रंग भरे मिक्सर में घूमता रहा युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सीमेंट मिक्सर में रंग भरा हुआ है. कुछ लोग मजाक और उत्साह में एक युवक को उसके अंदर बैठा देते हैं और मिक्सर को घुमाना शुरू कर देते हैं. मिक्सर घूमते ही युवक रंग में पूरी तरह भीग जाता है. हैरानी की बात यह है कि वह घबराने की बजाय अंदर ही नाचता हुआ नजर आता है. आसपास खड़े लोग जोर-जोर से चिल्लाते और हंसते दिखते हैं. कुछ ही पलों में युवक सिर से पांव तक रंग में डूब जाता है. 

लोगों ने जताई चिंता

हालांकि, वीडियो देखने में कुछ लोगों को मजेदार लग रहा है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खतरनाक बताया है. लोगों का कहना है कि सीमेंट मिक्सर जैसी मशीन में बैठना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. जरा सी लापरवाही से गंभीर चोट लग सकती है. होली का त्योहार खुशियों और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.

हर साल होली पर अलग-अलग तरह के स्टंट और अनोखे वीडियो सामने आते हैं. लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि भारी मशीनों या खतरनाक उपकरणों के साथ इस तरह का प्रयोग जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि त्योहार मनाते समय सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. )

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version