आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला गुरुवार (पांच मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम 7 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकब बेथेल ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने कुल 48 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 218.75 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35, जबकि पारी का आगाज करते हुए बटलर ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 246/7 रनों तक ही पहुंच पाई. नतीजन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.

भारत की तरफ से मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पंड्या रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके शिकार फिल सॉल्ट (05) और सैम करन (18) बने. उनके अलावा अर्शदीप, बुमराह, वरुण और अक्षर पटेल ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए. अर्शदीप ने विल जैक्स (35), जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (07), वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर (25) और अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17) को आउट किया. बेथेल रन आउट हुए.

इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 42 गेंदों का सामना किया. इस बीच 211.90 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

संजू सैमसन ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे और ईशान किशन का भी विस्फोट देखने को मिला. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दुबे ने 25 गेंदों में 172.00 की स्ट्र्राइक रेट से 43, जबकि तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन 18 गेंदों में 216.66 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों में तेजी से 27 रनों का योगदान दिया. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version