नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में खुदकुशी का मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने वालों में मां और दो बेटी शामिल हैं. दोनों बेटियों की मौत हो गई वहीं मां का इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है.

जानकारी के अनुसार, मां ने ही पहले दोनों बेटियों को मारा. इस बेटी की मौत कपड़े से फंदा लगने की वजह से हुई. वहीं दूसरी बेटी की मौत तकिए से मुंह दबाने की वजह से हुई. दोनों बेटियों की मौत के बाद मां ने खुद भी खुदकुशी की कोशिश की. हालांकि उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका. महिला का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

परिवार मालवीय नगर इलाके में किराये के मकान पर रहता था. घटना शाम करीब 6.20 की है. जब महिला का पति और मकान मालिक घर पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक घर का दरवाजा खटखटाया. जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई. जब एक तरफ दोनों बेटियों के शव मिले. वहीं महिला भी बेहोशी की हालत में मिली, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया.

महिला ने ये कदम क्यों उठाया अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version