Hardik Pandya Son Angry: दूसरे सेमीफाइनल मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के रन आउट होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक के बेटे अगस्त्य पंड्या (Agastya Pandya) अपने पिता को जोर से आवाज लगाते हुए नजर आ रहे हैं. अगस्त्य गुस्से में भी नजर आ रहे हैं और उनके एक शॉट पर हैरान होते दिख रहे हैं. 

बेटे अगस्त्य का वायरल रिएक्शन 

यह वायरल वीडियो मैच में भारत की बैटिंग के दौरान का है. पारी के 20वें ओवर की 5वीं बॉल पर हार्दिक पंड्या एक शॉट खेलकर तेजी से रन लेने दौड़े, लेकिन वह रन आउट हो गए. इसके बाद जब वह आउट होकर डगआउट की तरफ लौट रहे थे, तब उनका बेटा अगस्त्य उन्हें जोर से आवाज लगाता है. वीडियो में अगस्त्य यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘पापा… पापा ये क्या शॉट था’. अगस्त्य इस दौरान अपने पिता के आउट होने पर एक हैरान करने वाला रिएक्शन भी देते हैं जो अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @treeshan___official___000 के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसपर खबर लिखे जानें तक 2.7 मिलियन लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर एक लाख 65 हजार लाइक और 100 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं.

संजू सैमसन ने बनाए 89 रन 

इस अहम सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का एक बहुत बड़ा स्कोर खड़ा किया. भारत की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे शानदार पारी खेली. उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. संजू ने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और 7 छक्के लगाए.

जैकब बेथेल का शतक नहीं आया काम 

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी मैदान पर जोरदार खेल दिखाया. इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए. जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए बेहद शानदार बैटिंग करते हुए अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 48 गेंद में 105 रन की पारी खेली. हालांकि उनका यह शतक भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सका और उनकी टीम लक्ष्य से सिर्फ 7 रन पीछे रह गई.

7 रन से जीतकर फाइनल में पहुंचा भारत 

दोनों टीमों के बीच यह दूसरा सेमीफाइनल मैच काफी कांटे की टक्कर वाला रहा. भारत ने अपनी अच्छी बॉलिंग और बैटिंग के दम पर यह कड़ा मुकाबला 7 रन से अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. मैदान पर भारत की जीत और डगआउट में हार्दिक के बेटे का रिएक्शन, दोनों ही इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version