पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हाईवे पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ घाट मोटर मार्ग पर हुई है। जहां गुरना के समीप एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में एक व्यक्ति (चालक) मौजद था। घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। चालक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।
घटना में मृतक की पहचान केशव सिंह (48) निवासी ढूंगातोली के रूप में हुई है। बताया गया कि तेज रफ्तार टिप्पर पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था। तभी गुरना के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

