अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू में राज्य की संख्या बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में जो भी माता-पिता दूसरे बच्चा पैदा करेंगे, सरकार उन्हें 25000 रुपये का इंसेंटिव (आर्थिक मदद) देने पर विचार कर रही है। एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के सीएम की बागडोर संभालने के बाद कहा था कि दक्षिण की आबादी घट रही है। ऐसे में हमें ज्यादा बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए यह बयान दिया था। अब नायडू ने कहा कि सरकार दूसरा बच्चा करने वाले जोड़ों को आर्थिक मदद देने की दिशा में सोच रही है।

चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए दूसरे बच्चे के बाद से जोड़ों को Rs 25,000 जन्म इंसेंटिव देने पर विचार कर रही है। सीएम ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) को मौजूदा 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है, जो रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे है। नायडू ने कहा कि हम एक नए तरीके पर विचार कर रहे हैं। हम दूसरे या उससे ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता को डिलीवरी के समय ही 25,000 रुपये देंगे। यह एक बड़ा गेम-चेंजर होगा। गौरतलब हो कि पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी हम दो हमारे तीन की अपील कर चुके हैं।

मार्च के अंत तक आएगी पॉपुलेशन पॉलिसी

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार मार्च के आखिर तक पॉपुलेशन मैनेजमेंट पर एक पॉलिसी लाने और अप्रैल से इसे लागू करने का प्लान बना रही है। नायडू पहले भी कई मौकों पर घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। 2026 के अनुमानों के अनुसार आंध्र प्रदेश राज्य की अनुमानित जनसंख्या लगभग 5.37 करोड़ के आसपास है।राज्य में पुरुष और महिला जनसंख्या लगभग बराबर है। इस साल होने वाली जनगणना में ताजा स्थिति सामने आएगी। राज्य में जेंडर रेशियो अच्छा है। 1000 पुरुषों पर औसतन 992 महिलाएं हैं। राज्य की साक्षरता भी कभी अच्छी है। 10 में करीब 7 लोग साक्षर हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version