तेहरान: अमेरिका और इजरायल से ईरान का संघर्ष जारी है। इस बीच खबर मिली है कि ईरान में फिर से भूकंप आ गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे (आईएसटी) भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।

युद्ध की आग में झुलस रहे ईरान में भूकंपों का आना, आने वाले खतरे की आहट हो सकती है।

3 मार्च को भी आया था ईरान में भूकंप

ईरान के गेराश में 3 मार्च को भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

गौरतलब है कि गेरोश एक ऐसी जगह पर है, जहां गचिन यूरेनियम खदान (बंदर अब्बास के पास) पास में ही है। इस खदान की गेराश से दूरी लगभग 150-180 किलोमीटर है। 

हालही में अमेरिका में भी आया था भूकंप

ईरान और अमेरिकी संघर्ष के बीच दोनों देशों में भूकंप आए हैं। हालही में अमेरिका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS)  के अनुसार, रविवार सुबह अमेरिका के नेवादा राज्य में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। 

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे जा चुके हैं। इसके अलावा ईरान की टॉप लीडरशिप और सैन्य मामलों के कई सीनियर अधिकारियों की भी अमेरिका और इजरायल के हमलों में मौत हो चुकी है। हालांकि ईरान अभी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है और इजरायल और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। 

दूसरी तरफ अमेरिका और इजरायल भी शांत बैठने वालों में से नहीं है। उसने ईरान पर हमलों की संख्या बढ़ा दी है। हालही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की सबसे बड़ी रक्षा निर्माण कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उत्तम श्रेणी के हथियारों का उत्पादन 4 गुना बढ़ाने पर सहमति जताई गई है। यानी ट्रंप का मैसेज साफ है कि वह किसी भी हालत में शत्रु को हावी नहीं होने देंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version