Pb Fintech Block Deal: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में एक बड़ा ब्लॉक डील देखने को मिला. डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार और पैसा बाजार को संचालित करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक लिमिटेड के शेयरों में यह सौदा हुआ.

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक इस सौदे के जरिए लगभग 695 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद-बिक्री हुई. इस डील में कई बड़े निवेशकों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउस और विदेशी संस्थागत निवेशक भी शामिल रहे. आइए जानते हैं, इस बारे में…

ब्लॉक डील के बारे में..

ब्लॉक डील के बारे में बात करें तो, टेनसेंट क्लाउड यूरोप बीवी ने अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा इस ब्लॉक डील के जरिए बेचा है. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर तिमाही तक टेनसेंट क्लाउड के पास पीबी फिनटेक के 96.8 लाख शेयर थे. जो कंपनी के कुल हिस्सेदारी का 2.09 प्रतिशत होता है. 

कौन बने मुख्य खरीदार?

इस ब्लॉक डील में घरेलू से लेकर वैश्विक निवेशकों ने अपना दांव लगाया हैं. दुनिया के बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अपनी दो एफिलिएटेड कंपनी के माध्यम से कंपनी शेयरों की खरीदारी की है. गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एस ई ने करीब 7.01 लाख शेयरों की खरीदारी की. 

साथ ही ऑफशोर डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट के जरिए करीब 5.64 लाख शेयरों पर अपना दांव लगाया. घरेलू म्यूचुअल फंड ने भी पीबी फिनटेक पर अपना भरोसा दिखाया है. टाटा म्यूचुअल फंड ने करीब 3.4 लाख से ज्यादा शेयरों की खरीदारी की है. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि विदेशी और घरेलू निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी में बनी हुई है.  

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बीएसई पर शुक्रवार के कारोबारी दिन की समाप्ति पर कंपनी शेयर फिसल गए थे. शेयर 3.19 प्रतिशत या 47 रुपये की गिरावट के साथ 1428.15 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. दिन की इंट्रा डे हाई 1465 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप करीब 66,079 करोड़ रुपये है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version