दिल्ली: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट आ चुका है और हर बार की तरह दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) ने एक बार फिर सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में शानदार प्रदर्शन किया है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में RCA के कुल 38 छात्रों ने सफलता हासिल की, जिनमें कई उम्मीदवारों ने टॉप 100 और टॉप 300 में जगह बनाई. इस सूची में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन ए आर राजा मोहिदीन और सुरभि यादव का रहा.

जामिया का यह कोचिंग प्रोग्राम खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के छात्रों को फ्री UPSC कोचिंग, हॉस्टल और अकादमिक गाइडेंस प्रदान करने के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से इसे देश के सबसे सफल सरकारी सपोर्टेड UPSC कोचिंग प्रोग्राम्स में गिना जाता है.

जामिया RCA में UPSC कोचिंग ऐसे मिलती है
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) में एडमिशन के लिए हर साल अलग से एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाता है. उम्मीदवारों को सबसे पहले जामिया की आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है. आवेदन के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है जिसमें सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) पैटर्न से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डिस्क्रिप्टिव या निबंध परीक्षा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इन तीनों चरणों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाती है और चयनित छात्रों को RCA में फ्री क्लासरूम कोचिंग, लाइब्रेरी, टेस्ट सीरीज, मेंटरिंग और हॉस्टल सुविधा प्रदान की जाती है.

आमतौर पर RCA के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू होती है, जबकि प्रवेश परीक्षा जून के आसपास आयोजित की जाती है. इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई–अगस्त में फाइनल लिस्ट जारी होती है और नए बैच की क्लास आमतौर पर सितंबर से शुरू होती हैं. इस कोचिंग प्रोग्राम में खास तौर पर अल्पसंख्यक, SC, ST, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है. RCA का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन देना है जो महंगी निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते लेकिन सिविल सेवा में जाने का सपना रखते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version