नई दिल्ली। दुनिया अब AI की तरफ तेजी से बढ़ रही है। कंपनियों में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आने वाले समय में AI का बहुत बड़े पैमाने पर विस्तार होने की उम्मीद है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियां कौन-सी हैं? यहां हम आपको मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की 10 सबसे बड़ी AI कंपनियों की जानकारी देंगे।

10 की 10 कंपनियां इस देश की

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दुनिया की 10 की 10 सबसे बड़ी AI कंपनियां एक ही देश की हैं। ये देश है अमेरिका। जी हां, NVIDIA और एप्पल समेत लिस्ट में सभी कंपनियां अमेरिका की हैं।

ये रही टॉप 10 AI कंपनियों की लिस्ट

क्रम संख्याकंपनी का नाममार्केट कैपिटल (लाख करोड़ रुपये)देश
1.NVIDIA396.695 अमेरिका 
2.एप्पल347.333अमेरिका 
3.एल्फाबेट (गूगल) 331.216 अमेरिका 
4.माइक्रोसॉफ्ट 278.990 अमेरिका 
5.मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक) 149.723 अमेरिका 
6.टेस्ला 136.643 अमेरिका 
7.ऑरेकल 40.351 अमेरिका 
8.पलान्टिर 34.500 अमेरिका 
9.आईबीएम 22.286 अमेरिका 
10.अडोब 10.897 अमेरिका

NVIDIA वैसे भी मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यानी ये किसी भी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है।

टॉप 10 के बाद किसका नंबर?

दुनिया की टॉप 63 कंपनियों में 44 यूएसए की ही हैं। वहीं लिस्ट में 6 चीन और 4 इजरायल की कंपनियां हैं। भारत की लिस्ट में कोई कंपनी नहीं है।
वहीं सिंगापुर और यूएई की दो-दो और ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, ताइवान और इटली की 1-1 कंपनी है।

ये हैं लिस्टेड कंपनियां

ध्यान रहे कि यहां सिर्फ लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप के आधार पर रैकिंग बताई गई है। वैसे अन्य प्रमुख अनलिस्टेड एआई कंपनियों में ओपनएआई, एंथ्रोपिक और डेटाब्रिक्स शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version