नई दिल्ली। आप भी अपने खाने में रोजाना अंडे शामिल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। यूं तो सेहत के लिए अंडा अच्छा बताया जाता है, लेकिन, महंगा अंडा आपके जेब की सेहत बिगाड़ सकता है। दरअसल, अंडा मंहगा होने लगा है। वजह सुनकर चौंक जाएंगे। मुर्गियों का पेट खराब हो गया है। यही वजह है कि अंडे के भाव 24 घंटे में तेजी से भागा है। हरियाणा की सबसे बड़ी मंडी में अंडा का दाम चढ़ गया है। अंडे का भाव 490 रुपए तक पहुंच गए हैं। अंडा बाजार में दाम 5-10 रुपए ऊपर-नीचे होते रहते हैं, लेकिन पिछले 24 घंटे में भाव 60 से 65 रुपए प्रति सैकड़ा बढ़ गया है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि मुर्गियों में हुई एक बीमारी। हरियाणा में आई इस मुसीबत के चलते मुर्गियां अब 10 से 15 दिन तक अंडा नहीं देंगी। इसके चलते सीजन के दौरान अंडे की कमी होनी तय है। व्यापारियों का मानना है कि हाल ही में अंडे का भाव इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर था। लेकिन पिछले दो दिन में अंडे के भाव में बड़ी तेजी लौटी है। बुधवार को बरवाला मंडी में अंडे का दाम 485 और 490 रुपए प्रति सैकड़ा तक पहुंच गया। यह हाल सिर्फ हरियाणा का नहीं है, बल्कि, लखनऊ और वाराणसी में भी दाम 490 रुपए तक पहुंच गया। सूत्रों की मानें तो हरियाणा के बरवाला में मुर्गियों को रानीखेत की परेशानी हो गई है। आरडी के तहत मुर्गियों के पेट में तकलीफ हो जाती है। मुर्गियों का दिमाग प्रभावित होते ही शरीर का संतुलन लडख़ड़ाता है। गर्दन लुढ़कने लगती है। ऐसे में मुर्गियों को लगातार दवाई दी जाती है। मुर्गियों को मोल्डिंग पर रखा जाता है। उन्हें दाना नहीं खिलाया जाता। खुराक के हिसाब से दाना नहीं मिलने पर मुर्गी अंडा भी नहीं देती है। मुर्गियों के डॉक्टर कदम हेमचंद्र के मुताबिक, रानीखेत (आरडी) रोग बहुत से पक्षियों जैसे मुर्गी, टर्की, बतख, कोयल, तीतर, कबूतर, कौवे, गिनी में देखने को मिलता है, लेकिन यह रोग सबसे ज्यादा मुर्गियों को प्रभावित करता है। मुर्गियों में रानीखेत रोग किसी भी उम्र में हो सकता है। इसे न्यूकैसल रोग नाम से भी जानते है। इस रोग से मुर्गी पालकों को बहुत ही हानि होती है। इसकी वजह से मुर्गियां अंडा देना भी बंद कर देती हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version