कैलिफोर्निया, दुनिया की सबसे अमीर और फेमस सिंगर्स में शुमार रिहाना के घर से एक ऐसी खबर आई है जिसने उनके करोड़ों फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में रिहाना के आलीशान बंगले के बाहर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग हुई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। इस घटना ने हॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोग अपनी फेवरेट सिंगर के बारे में जानने की कोशिश करने लगे। राहत की बात यह है कि इस हमले में रिहाना या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन फायरिंग के समय रिहाना घर में ही मौजूद थीं।

सिंगर रिहाना के घर हुई 10 राउंड फायरिंग

लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट (LAPD) द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, यह वारदात रविवार, 8 मार्च को दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के घर के बाहर अचानक एक के बाद एक करीब 10 गोलियां चलाई गईं। चश्मदीदों का कहना है कि गोलियों की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि गोलियां सीधे रिहाना के घर के मुख्य गेट पर लगीं, लेकिन बुलेटप्रूफ सुरक्षा और सही समय पर सतर्कता की वजह से किसी को खरोंच तक नहीं आई।

फायरिंग में हुई महिला शूटर गिरफ्तार

खबर मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को संदिग्ध शूटर के तौर पर गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उस महिला की पहचान उजागर नहीं की है और न ही यह बताया है कि उसने रिहाना के घर को निशाना क्यों बनाया। अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह कोई रंजिश थी या फिर किसी सनकी फैन की हरकत।

क्या घर पर मौजूद था परिवार?

इस हमले के समय रिहाना के पति एएसएपी रॉकी (A$AP Rocky) और उनके दोनों छोटे बच्चे- आरजेडए (RZA) और रायट रोज (Riot Rose) घर के अंदर थे या नहीं, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन रिहाना को लेकर कहा जा रहा है कि शायद वह घर में मौजूद थी। वहीं, रिहाना की टीम की तरफ से भी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बेवर्ली हिल्स जैसे सुरक्षित इलाके में इस तरह की घटना होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

रिहाना न केवल एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार दुआएं मांगी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version