केरल में कुछ महीनों बाद चुनाव है। लेफ्ट सरकार में परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार पर उनकी पत्नी बिंदु मेनन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने कहा कि उन्होंने केबी कुमार को घर के बेडरूम में किसी दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसे लेकर कुमार के स्टाफ ने उसके साथ हाथापाई की।

बिंदु मेनन ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि एक दिन मैंने पति को कोल्लम जिले वालाकोम स्थित आवास पर पकड़ा था। उन्होंने बताया कि एक दिन मैं वहां गई और घर के बेडरूम में दाखिल हो गई। वहां जो भी देखा उसे मैं अभी बयान नहीं कर सकती। मेनन ने कहा कि जब मैंने केबी की तस्वीर लेने की कोशिश की तो उसके स्टाफ ने हाथापाई की। बिंदु ने कहा कि वह बहुत बुरा अनुभव था। आज भी मेरे पास उस घटना से जुड़ी तस्वीरें हैं।

खत्म करना चाहती हूं ये शादी

बिंदु मेनन ने कहा कि 2014 में शादी के बाद से उनके और कुमार के बीच वैवाहिक समस्याएं रही हैं। पहली पत्नी यामिनी थांकेची से अलग होने के बाद कुमार ने मेनन से शादी की थी। बिंदु मेनन ने कहा कि साल 2019 में भी एक बड़ा विवाद हुआ था और उन्होंने अपनी रिश्तेदार, पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता आर. श्रीलेखा से मदद मांगी थी। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई महीनों से अलग रह रही हूं। क्योंकि केबी के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध हैं।

बिंदु मेनन के आरोप पर क्या बोले केबी

पत्नी बिंदु मेनन के आरोपों पर पिनराई विजयन की सरकार में मंत्री केबी कुमार ने बयान दिया है। केबी ने कहा कि चुनाव अभी चुनाव आने वाले हैं, इसलिए इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके तो 5 हजार प्रेम-प्रंसग हैं। जिन लोगों के कोई प्रेम-प्रसंग नहीं होते, वे तो बेवकूफ होते हैं। कोई भी व्यक्ति, अगर वह मानसिक रूप से परेशान है, तो पुलिस से संपर्क कर सकता है। मेरे निजी मामलों में किसी को भी दखल नहीं देना चाहिए। मैं एक अच्छा जन-प्रतिनिधि और विधायक हूं। मैं गरीबों के साथ खड़ा रहता हूं और भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता से पूरी तरह मुक्त हूं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version