रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि 10 मार्च 2026 पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और लोकगायन परंपरा की एक विशिष्ट पहचान थीं। उन्होंने अपने अद्भुत कला कौशल और मधुर स्वर से भरथरी गायन परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया तथा छत्तीसगढ़ की लोकधारा को देश और दुनिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे ने लोक परंपराओं को सहेजने, उन्हें जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो कार्य किया, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उनका योगदान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाने में मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे की कला, उनकी साधना और लोकसंस्कृति के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। प्रदेशवासी उनके अमूल्य योगदान को सदैव आदर और सम्मान के साथ स्मरण करते रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version