लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फार्मासिस्ट के खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आयोग ने उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।

पात्रता की बात करें तो फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का पंजीकरण उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड भी होना जरूरी है। PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न के तहत अभ्यर्थियों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। परीक्षा में विषय से संबंधित ज्ञान, कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद “UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version