मार्च का पहला हफ्ता अभी पूरा भी नहीं हुआ और देश के कई हिस्सों में गर्मी विकराल रूप ले लिया है. 9 मार्च 2026 को मौसम विभाग के मैप्स के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चढ़ा हुआ है. राजधानी में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस  या उससे ज्यादा ऊपर दर्ज हुआ, जो मार्च के लिए काफी असामान्य है.

देश में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी इलाकों में है. सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हीट वेव से लेकर सीवियर हीट वेव तक की स्थिति बनी हुई है. गुजरात रीजन के कुछ हिस्सों में भी लू चल रही है. राजकोट और सुरेंद्रनगर में आज सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, ये इस सीजन का सबसे ऊंचा पारा है.

कहां कितना तापमान?

  • पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, सौराष्ट्र-कच्छ में कई जगहों पर 38-41 डिग्री तक तापमान.
  • मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात में कुछ पॉकेट्स में 38-41 डिग्री.
  • दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़ और दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में 35-38 डिग्री.
  • तटीय कर्नाटक, ओडिशा, कोंकण-गोवा में भी कई जगहों पर 35-38 डिग्री के आसपास.

तापमान कितना ऊपर?

  • दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, गुजरात में कई जगहों पर सामान्य से 5.1 डिग्री या ज्यादा ऊपर.
  • मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी यही हाल.
  • विदर्भ, तटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा में 3.1 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी.
  • ओडिशा, झारखंड, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा में 1.6 से 3 डिग्री तक ऊपर.

लू की चेतावनी कहां?

मौसम विभाग के अनुसार, आज सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हीट वेव से सीवियर हीट वेव की स्थिति है. गुजरात रीजन के कुछ जगहों पर भी लू और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग पॉकेट्स में भी गर्म हवाओं का असर है. दोपहर की धूप अब से ही तपती हुई लग रही है. इसलिए आप बाहर निकलते वक्त अपने साथ पानी जरूर रखें, इसके साथ हल्के कपड़े पहनें और जरूरी ना हो तो दोपहर 12 से 4 बजे बीच धूप से बचें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version