ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को खंभे से बांधा गया। इसके बाद लात घूंसो से पीटाई की गई। बताया गया कि बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस महिला को थाने में साथ ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां एक महिला को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीट डाला। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोगों से छुड़वाकर साथ ले आई।

थाने में पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वह किसी भी सवाल का जवाब देने में असमर्थ पाई गई। पुलिस ने बताया कि महिला बार-बार एक बात ही कह रही थी, कि पति उसे अकेला छोड़ गया है। पुलिस ने महिला को मानसिक रूप से कमजोर मान छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version