Jharkhand Road Accident News : झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक विवाह समारोह में भोज खाने जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।       

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि यह हादसा कल देर रात करीब 12:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा के पास हुआ। बताया जाता है कि बाइक संख्या जेएच18एल-4850 पर सवार दो युवक तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान शोभनपुर डेरा के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दोनों युवकों को तुरंत सदर अस्पताल साहिबगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सनोज कुमार यादव लगभग , पिता कुंवर यादव, निवासी को तालबन्ना तथा 22 वर्षीय बादल यादव, पिता देवानंद यादव, निवासी शोभनपुर भट्ठा के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं और विवाह समारोह में भोज खाने जा रहे थे। 

इधर घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना जैसे ही मिली, रात्रि गश्ती पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल अवस्था में सड़क पर गिरे दोनों युवकों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। आज शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version