पासीघाट : भारतीय वायु सेना (IAF) ने मंगलवार 10 मार्च को पासीघाट के मेबो और सिगार क्षेत्रों में लगी भीषण जंगल की आग से निपटने के लिए एक Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर तैनात किया। आग पर काबू पाने के लिए 66,000 लीटर पानी हेलिकॉप्टर से बरसाया गया। IAF ने एक पोस्ट में क्षेत्र में फैली भीषण आग की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर द्वारा आग बुझाने के प्रयासों को दिखाया गया है।

जिस जगह पर आग लगी है वह अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में सिगार सैन्य अड्डे से लगा जंगल है। यह इलाका बहुत दुर्गम है और घने जंगल के बीच है। यहां पर लगी भीषण आग को बुझाने में परेशानी आ रही है।

आसपास इलाके में मंडरा रहा खतरा

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग तेजी से फैल रही है और इससे आसपास के महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों को खतरा पैदा हो गया है। आग को बुझाने के लिए जिला प्रशासन और भारतीय सेना के सभी उपलब्ध कर्मियों को सेवा में लगा दिया गया। इलाके में दुर्गम भूभाग और घने जंगलों के कारण आग बुझाने के प्रयासों में बाधा आ रही थी।

तीन दिनों ने हेलिकॉप्टर अभियान जारी

दुर्गम भूभाग होने के कारण जमीनी टीमों को आग पर काबू पाने में कठिनाई होने के बाद, राज्य सरकार ने हवाई अग्निशमन अभियानों में सहायता के लिए भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को लगाने का अनुरोध किया। वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया। हालांकि, परिचालन संबंधी कारणों से रविवार शाम को हवाई अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया और इसके सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ। अभियान मंगलवार को भी जारी रहा।

60 हजार लीटर पानी का छिड़काव हुआ

कई उड़ानों के दौरान भारतीय वायुसेना ने आग पर काबू पाने और आसपास की बस्तियों को बचाने के लिए 66,000 लीटर पानी का छिड़काव किया। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो और वीडियो भी पोस्ट किया है। फोटो में दिख रहा है कि जंगल में भीषण आग लगी है। वहीं, 20 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर नदी से पानी भर रहा है। इसके बाद जंगल में तेजी से पानी का छिड़काव हेलीकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है।

पिछले महीने भी लगी थी जंगल में आग

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के वालॉन्ग में हेलीकॉप्टरों ने जंगल में भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने और उसे पूरी तरह से बुझाने के लिए कई उड़ानों के दौरान कुल 139,800 लीटर पानी गिराया गया। कठिन भूभाग, कम दृश्यता और उच्च ऊंचाई पर कम वायु जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में आग 13 फरवरी के आसपास शुरू हुई बताई गई है, जिससे कई इलाके प्रभावित हुए और कुछ स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version