नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिकी-इजरायली हमलों में घायल हो गए हैं। उनके पैर में छोट लगी है। इस बात की जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इजरायली और ईरानी अधिकारियों के हवाले से दी है। वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, राष्ट्रपति के बेटे ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई घायल होने के बावजूद सुरक्षित और ठीक हैं। 

इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने संवेदनशील और रणनीतिक अमेरिकी और इजरायली हमलों के खिलाफ चल रहे जवाबी ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत कई नए हमले शुरू करने की घोषणा की है। उसने मंगलवार देर रात इजरायल पर जोरदार हमले किए।

तीन घंटे से ज्यादा चली स्ट्राइक

आईआरजीसी के अनुसार, सबसे नया हमला तीन घंटे से ज्यादा समय तक चला, जिसमें लगातार कई लेयर वाली मिसाइलें दागी गईं। इसमें सबसे भारी मिसाइलें भी शामिल थीं। वहीं, हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले किए हैं। अमेरिका और इजरायल के इस्लामिक शासन के खिलाफ हमले शुरू करने के बाद ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 शुरू किया था।

यूएई के कंटेनर जहाज पर हमला

एक ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के तट पर एक कंटेनर जहाज को एक अनजान चीज ने टक्कर मार दी। यह घटना तब हुई जब ईरान, अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में खाड़ी में जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

एजेंसी ने बताया कि यह घटना रास अल खैमाह अमीरात से 25 नॉटिकल मील (29 मील) उत्तर-पश्चिम में हुई। इसमें जहाजों से कहा गया है कि जब तक अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, तब तक वे इस इलाके से सावधानी से गुजरें।

इजरायल ने क्या कहा?

इस बीच, इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया है कि ईरान ने इजरायल पर जो 300 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, उनमें से लगभग आधी में क्लस्टर बम वॉरहेड थे। आईडीएफ ने यह भी कहा कि मंगलवार को ज्यादातर मिसाइलों को रोक लिया गया था, लेकिन वॉरहेड वाली एक मिसाइल यरुशलम के पास बेत शेमेश के बाहर एक खुली जगह में फट गई।

ईरानी हमलों में 12 लोगों की मौत

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर बमबारी शुरू करने के बाद से तेहरान ने जवाब में इजरायल समेत पूरे इलाके में सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इजरायल में ईरान के हमलों में 12 लोग मारे गए हैं और 2,000 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इससे पहले इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कहा था कि उन्होंने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े अल-क्वार्ड अल-हसन एसोसिएशन के एसेट्स और स्टोरेज फैसिलिटीज को टारगेट करके एयरस्ट्राइ की थी। आईडीएफ ने हिजबुल्लाह की नासर यूनिट सलामेह के कमांडर हसन सलामेह को भी मार गिराने की घोषणा की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version