रायपुर। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश का आज शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। श्री बैस अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगरतला त्रिपुरा राजभवन से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री बैस 11 दिसंबर को सुबह 11.55 बजे राजभवन से एमबीबी एयरपोर्ट अगरतला के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12.20 बजे एमबीबी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां फ्लाइट नंबर इंडिगो नंबर 6इ-863 से रवाना होंगे और दोपहर 1.10 बजे एनएससीबीआई एयरपोर्ट कोलकाता आगमन तथा वीआईपी लॉन में विश्राम, तत्पश्चात दोपहर 2 बजे कोलकाता एनएससीबीआई एयरपोर्ट से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आगमन एवं 9, रविनगर गृह निवास केलिए रवाना होंगे। शाम 6 बजकर 45 मिनट में अपने गृह आवास 9, रविनगर रायपुर से नरेन्द्र प्रसाद तिवारी के रनवीरपुर ग्राम जिला कवर्धा छत्तीसगढ़ पुत्र-पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे, उनके पुत्र व पुत्री शुभम एवं सुरभी के इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल रमेश बैस रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। 13 दिसंबर को अपने निवास 9, रविनगर रायपुर से पुन:नरेन्द्र प्रसाद तिवारी के निवास रनवीरपुर कवर्धा छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे और एक दूसरे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विवाह कार्यक्रम के बाद राज्यपाल रमेश बैस वापस अपने मूल निवास 9 रविनगर रायपुर लौटेंगे। वे 14 दिसंबर को रायपुर से त्रिपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version