देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवती की बेरहमी से हत्या की गई। युवती का शव जंगल में कट्टे में बंद मिला है। तेज दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि लाश करीब 5-6 दिन पुरानी है। पुलिस युवती के शव की शिनाख्त में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में हुई है। जहां बुधवार को सड़क किनारे जंगल में एक संदिग्ध कट्टा (बोरा) पड़ा था। कट्टे में से तेज दुर्गंध आ रही थी। तभी राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टे को खोला। जिसमें से एक युवती की लाश मिली। बताया गया कि शव करीब 5-6 दिन पुराना है। मृतक युवती की आयु 30 वर्ष के करीब बताई गई।
हालांकि, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि घुटने मोड़कर शव को कट्टे में डाला गया। शव सड़ी-गली हालत में मिला है। मानों हत्या के बाद कट्टे में भरकर शव फेंका गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

