रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। श्री बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version