अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में अनिल के खिलाफ ईडी (ED – Enforcement Directorate) की जांच चल रही है और उनसे कई बार पूछताछ भी की जा चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने अब तक अनिल की हज़ारों करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। अब हाल ही में ईडी ने उन्हें एक और बड़ा झटका दे दिया है।

581 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति कुर्क

ईडी ने हाल ही में अनिल की कंपनियों आरएचएफएल और आरसीएफएल से जुड़ी 581.65 करोड़ रुपए की अतिरिक्त संपत्ति कुर्क कर ली हैं। यह कार्रवाई 6 मार्च को रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े मामले की जांच के बाद की गई। ईडी ने एक बयान में बताया कि राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश गोवा, केरल, कर्नाटक समेत 13 राज्यों में अनिल की कंपनियों की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

अब तक कितनी संपत्ति कुर्क?

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक अनिल की कंपनियों की करीब 16,310 करोड़ रुपए तक की संपत्ति कुर्क कर ली है। गौरतलब है कि अनिल पर करीब 40,000 करोड़ रूपए की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version