भोपाल, राजधानी भोपाल में एक अजीब और भावुक मामला सामने आया है, जहां कुख्यात गैंगस्टर आकाश उर्फ भूरा हड्डी की होने वाली दुल्हन सीमा शादी की रस्मों के बीच सीधे थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और हल्दी की रस्म भी हो चुकी थी। इसी बीच पुलिस ने गैंगस्टर आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद दुल्हन सीमा हल्दी लगे हाथ और गले में माला पहनकर थाने पहुंच गई। थाने में पहुंचकर दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके होने वाले पति को दो घंटे के लिए रिहा कर दिया जाए ताकि शादी की रस्में पूरी हो सकें।

उसने यह भी कहा कि अगर रिहाई संभव नहीं है तो कम से कम थाने की कस्टडी में ही फेरे की रस्म पूरी करवा दी जाए। दुल्हन ने भावुक होकर कहा कि उसे आकाश के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी और अगर शादी नहीं हुई तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

नहीं मिली कोई राहत

बताया जा रहा है कि घर में मेहमान मौजूद थे और शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। हालांकि पुलिस ने दुल्हन की मांग को नहीं माना। इस मामले में कोर्ट में वकील की ओर से शादी की रस्में पूरी करने के लिए समय देने की मांग की गई थी, लेकिन फिलहाल कोई राहत नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ भूरा हड्डी अवैध गैंग का सरगना है और उस पर कई गंभीर आरोप भी दर्ज हैं।

ये है पूरा मामला

बता दें कि बीते दिन हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया था। युवती के जरिए जाल बिछाकर एक युवक को अपहरण कर 8 लाख रुपए की मांग की गई। रकम नहीं देने पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद कोहेफिजा थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ भूरा को शादी के दिन और उसके साथी दो साथियों लाल घाटी निवासी आकाश उपाध्याय और राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक अन्य युवती की तलाश जारी है, जो हनी ट्रैप में शामिल थी। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया, गाडरवाड़ा निवासी राकेश खेमनिया उर्फ पुजारी ने मंगलवार रात को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक साजिश और हनी ट्रैप के तहत फंसाने की कोशिश की गई।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version