रायपुर – भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन संवेदना ट्रस्ट ने 15 मार्च से साधर्मिक भक्ति व अनुकम्पा सेवा सप्ताह का आरम्भ किया है। सेवा सप्ताह के आरम्भ में 19 दिव्यांगों को श्रवण यन्त्र वितरित किए गए। 

जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है । जीवन भर सुनने के बाद जब बुढ़ापे में कम सुनाई देने लगता है तो बड़ी समस्या पैदा हो जाती है । इस वक़्त श्रवण यन्त्र ही बड़ा सहारा होता है । जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा गूंगे बहरे लोगों का परीक्षण कर श्रवण यंत्र का वितरण किया जाता है। 

ट्रस्ट के वीरेन्द्र डागा व गुलाब दस्सानी ने बताया कि 3 बच्चों में कु उषा को जन्म से सुनाई नही देता था , डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि श्रवण यन्त्र लगाकर उषा सुन सकती है । श्रवण यन्त्र लगाकर तीनों बच्चे सुनने लगे हैं । सभी के माता पिता प्रफुल्लित होकर जैन समाज का आभार जताया है । भगवान महावीर जन्मकल्याणक के आरम्भ में ही तीन बच्चों के अलावा 16 बुजुर्गों को भी श्रवण यन्त्र देकर सुनने की समस्या से निजात दिलाई। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version