रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 14 सूत्रीय माँगो को लेकर विगत 1 दिसम्बर 20 से प्रारम्भ कलम रख-मशाल उठा आंदोलन को छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन ने खुला समर्थन दिया है और शुक्रवार 11 दिसम्बर के धरना आंदोलन में सभी जिलों में शामिल होकर राज्य सरकार के विरुद्ध सीधी लड़ाई में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। पेंशनर्स फेडरेशन से जुड़े संगठन क्रमश: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ तथा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेंशनर फेडरेशन ने आभार जताया है कि यह पहली बार है कि राज्य के पेंशनरों की जटिल समस्या को समझकर प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने अपने प्रांतव्यापी आंदोलन के मांग पत्र में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले यह निर्णय लिया है कि वे अब अपने रिटायर्ड वरिष्ठ जनों की लड़ाई भी लड़ेंगे और मांग पत्र में पेंशनरों के लिये 5 प्रतिशत महंगाई राहत मांगा है और 20 वर्षो से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित कर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच पेंशनरी दायित्व बंटवारा करने एवं 20 साल से ही पेंडिंग सेन्ट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल, स्टेट बैंक गोविंदपुरा भोपाल की स्थापना छत्तीसगढ़ रायपुर में करने की मांग को प्रमुखता के साथ रखा है। पेंशनर्स फेडरेशन ने इस आंदोलन में शामिल सभी कर्मचारी संगठनों के प्रति आभार जताया है और पेंशनर फेडरेशन से जुड़े प्रमुख लीडर क्रमश: श्रीमति द्रोपदी यादव,वीरेन्द्र नामदेव, ए एन शुक्ला, यशवन्त देवान, जे पी मिश्रा, गंगाप्रसाद साहू, एच एल नामदेव, सी एल दुबे,लोचन पाण्डेय,बी डी उपाध्याय, श्रीमती उर्मिला शुक्ला,राजेश्वर राव भोंसले,सुश्री वन्दना दत्ता, एस पी एस श्रीवास्तव,प्रभुदयाल पटवा,श्रीमती पुष्पांजलि दादर, शांतिकिशोर माझी,रमेशकुमार शर्मा, आर के नारद,एल के लक्केवार, शरद अग्रवाल, ए के पाल, के आर राजपूत,राजेन्द्र कुमार शर्मा, बी एल पटले, प्रकाश जैन,टी आर दुबे,एस डी वैष्णव,एस केचिलमवार,कलावती पाण्डे जी पी पटेल आदि ने सभी जिलों में पेंशनरों को इस आंदोलन में हर स्तर पर सभी जिलों में सहभागी बनने पर प्रदेश धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी 19 दिसम्बर राजधानी रायपुर में जंगी रैली में अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version