कटक स्थित सरकारी SCB मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के हुए भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अस्पताल कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल मरीजों को बचाते समय झुलसने की चोटें आईं हैं.  घटना अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग की ICU में रात 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई, जहां गंभीर रोगियों का इलाज चल रहा था.

मुख्यमंत्री ने 25 लाख मुआवज़ा और न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.आग लगते ही फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और लंबे अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया. अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों की मदद से ICU में भर्ती मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया. इसके बाद भी कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण हालात बिगड़ते गए.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की.

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि

  • PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.
  • घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.

सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, जिनमें से 7 मरीजों की मौत ट्रांसफर के दौरान, जबकि 3 की बाद में मौत हुई.

मृतकों के परिजनों को 25 लाख सहायता राशि का ऐलान

मुख्यमंत्री माझी ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है.

न्यायिक जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह और जिम्मेदारियों का पता चल सके.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version