भोपाल: अपने कार्य शैली से देशभर में पहचान बनाने वाले आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग का मध्य प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर में ट्रांसफर हो गया है। आईएएस इशिता राठी से शादी के बाद ‘मैरिज ग्राउंड’ के आधार पर यह फैसला लिया गया है। दरअसल, Ravi Kumar Sihag ने Ishita Rathi के साथ शादी के बाद साथ काम करना चाहते थे और उन्होंने यह आवेदन दिया था। तो आइए जानते हैं है कि शादीशुदा कपल के लिए क्या कहते हैं कैडर तबादले के नियम…

यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल करने वाले रवि सिहाग और रैंक 8 पाने वाली इशिता राठी अब सिर्फ जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक सफर में भी एक ही कैडर के तहत काम करते नजर आएंगे। शादी के बाद मैरिज ग्राउंड के आधार पर रवि सिहाग का मध्य प्रदेश कैडर से AGMUT कैडर में ट्रांसफर कर दिया गया है।

रवि सिहाग राजस्थान के रहने वाले हैं और हिंदी माध्यम से यूपीएससी में टॉप करने वाले उम्मीदवारों में शामिल रहे हैं। वहीं इशिता राठी भी एक मेधावी आईएएस अधिकारी हैं और उनका परिवार दिल्ली पुलिस से जुड़ा रहा है। दोनों 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और ट्रेनिंग के दौरान ही अपनी कार्यशैली के कारण काफी चर्चा में रहे।

ट्रांसफर से पहले रवि सिहाग मध्य प्रदेश में सहायक कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जबकि इशिता राठी को शुरुआत से ही AGMUT कैडर मिला हुआ था। अब ट्रांसफर के बाद रवि सिहाग की पोस्टिंग दिल्ली, चंडीगढ़, पुडुचेरी या AGMUT के किसी भी केंद्र शासित प्रदेश में हो सकती है।

क्या है AGMUT कैडर?

AGMUT Cadre का पूरा नाम Arunachal Pradesh, Goa, Mizoram and Union Territories Cadre है. यह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFoS) अधिकारियों के लिए बनाया गया एक संयुक्त कैडर है.

इस कैडर के अधिकारी अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सेवा देते हैं. इनमें Delhi, Chandigarh, Andaman and Nicobar Islands, Puducherry जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ Arunachal Pradesh, Goa और Mizoram भी शामिल हैं. हाल के वर्षों में Jammu and Kashmir तथा Ladakh भी इसी कैडर के दायरे में आते हैं.

खास बात यह है कि इस कैडर का प्रशासनिक नियंत्रण किसी राज्य सरकार के पास नहीं होता, बल्कि यह Ministry of Home Affairs के अधीन संचालित होता है. इसलिए यहां तैनात अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिलता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version