स्पेन -एना पार्रा की जिंदगी उस समय बदल गई जब वह पहली बार अपने सौतेले भाई डेनियल पार्रा से मिलीं. एना को बचपन से पता था कि उनका एक सौतेला भाई कहीं रहता है. उनके पिता उन्हें छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगे थे और उसी महिला से उनके कुछ बच्चे भी थे.उन्हीं में से एक डेनियल थे. सालों बाद एना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढूंढा और फेसबुक पर मैसेज करके मिलने का सुझाव दिया. जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले तो उन्होंने दावा किया कि उसी पल उनके बीच एक अजीब-सा आकर्षण महसूस हुआ.

एना और डेनियल दोनों कहते हैं कि उन्हें शुरुआत में खुद भी समझ नहीं आ रहा था कि उनके बीच क्या हो रहा है. वे इस भावना से परेशान भी थे क्योंकि समाज में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सख्त नैतिक सीमाएं होती हैं. एना के मुताबिक, वे दोनों इस सच्चाई को स्वीकार करने से बचना चाहते थे क्योंकि यह एक बड़ा सामाजिक टैबू था. लेकिन धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि उनके बीच सिर्फ भाई-बहन वाला रिश्ता नहीं बल्कि उससे अलग भावनाएं भी हैं.

दोनों की कहानी में सबसे अहम मोड़ उस समय आया जब वे एक पार्टी में साथ पहुंचे. एना ने बताया कि पार्टी के दौरान वे धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए और वहीं उनका पहला किस हुआ. एना ने कहा कि उस पल उन्हें शर्म भी महसूस हुई, लेकिन डेनियल के लिए यह पल बहुत खास था. उनके अनुसार उस एक किस ने उनके रिश्ते की दिशा बदल दी और उन्हें यह एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.

शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी उलझन में थे. डेनियल ने कहा कि यह वैसा ही है जैसे आप किसी लड़की को पसंद करें लेकिन नैतिक वजहों से आपको उसके साथ रहने से रोका जाए. कुछ समय बाद दोनों लंदन गए, जहां उन्हें लगा कि वे बिना किसी की नजर या आलोचना के एक कपल की तरह समय बिता सकते हैं. वहीं उन्होंने पहली बार खुले तौर पर साथ घूमना-फिरना शुरू किया और अपने रिश्ते को स्वीकार किया.

जब इस कपल ने अपनी कहानी सार्वजनिक की और टीवी पर भी साथ दिखाई दिए तो सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने उनके रिश्ते की आलोचना की और उन्हें बुरा-भला कहा. एना ने बताया कि कुछ लोगों ने तो उन्हें यह तक लिख दिया कि वे नरक में जाएंगे. हालांकि इन आलोचनाओं के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को जारी रखा और अब उनके दो बच्चे भी हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version